महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

डिजिटल डेस्क, पन्ना। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय व दिव्यांग संस्थान जनकपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं द्वारा मेरी माटी-मेरा देश के तहत एक-एक मुठ्ठी मिट्टी लाकर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। महाविद्यालय व आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकली गई। श्रवण बाधित दिव्यांग छात्रों द्वारा सांकेतिक भाषा व दृष्टिहीन दिव्यांग छात्रों ने मौखिक राष्ट्रगान का गायन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य देवेन्द्र सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Created On :   17 Aug 2023 6:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story