आदिवासियों पर हो रहे अन्याय, अत्याचार बर्दाश्त नहीं होंगे: अरूण गौतम

आदिवासियों पर हो रहे अन्याय, अत्याचार बर्दाश्त नहीं होंगे: अरूण गौतम

डिजिटल डेस्क, गुनौर नि.प्र.। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेशानुसार प्रदेश एवं विधानसभा स्तर पर आदिवासी गौरव पर्व मनाए जाने को लेकर एक स्थानीय मैरिज गार्डन में दोपहर 12 से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुनौर के अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू गौतम द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह, पूर्व विधायक सहित कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान विश्व आदिवासी दिवस ०9 अगस्त को आदिवासी गौरव पर्व के रूप में मनाने के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों पर अन्याय अत्याचार किए जा रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासियों की हितैषी रही है इसलिए देश के इतिहास में विकास में आदिवासियों के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं के योगदान का सम्मान करने के लिए विधानसभा स्तर पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा आदिवासियों के उत्थान एवं उनके हितों की संरक्षण के लिए किए गए योगदान को भी बताया जायेगा।

Created On :   7 Aug 2023 5:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story