- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पृथ्वी ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय...
Panna News: पृथ्वी ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

- तर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर वर्ष 2025
- पृथ्वी ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन
Panna News: सामाजिक संस्था पृथ्वी ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर वर्ष 2025 के निर्धारित विषय स्थाई विकास लक्ष्यों एसडीजी और उससे आगे के लिए स्थानीय युवा कार्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत सकरिया के आदिवासी बाहुल्य ग्राम हीरापुर में किया गया। इस कार्यक्रम में नजदीकी 10 ग्रामों के 132 युवाओं द्वारा भागीदारी की गई। कार्यक्रम में पृथ्वी ट्रस्ट की मेनेजिंग ट्रस्टी समीना यूसुफ, छत्रसाल पटेल, विकास संवाद से रामऔतार तिवारी, रविकांत पाठक, मोबियस फाउंडेशन से आशीष राजावत, जन साहस से कामना राजगोंड, सतत विकास लक्ष्यों की पूर्व आरीन मिर्जा सहित समाजसेवियों की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सतत विकास लक्ष्यों, पर्यावरण संरक्षण, पोषण, शिक्षा एवं युवाओं के कौशल विकास के संवैधानिक मूल्यों के संदर्भ में वक्ताओं द्वारा युवाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इसके आलावा सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति के संदर्भ में युवाओं के नेतृत्व एवं भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में ग्राम जनवार के युवा साथियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश नुक्कड नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से दिया गया। युवाओं मे संगठनात्मक विकास के संदेश हेतु गुब्बारे के माध्यम से खेल गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति करने मे स्थानीय स्तर पर अपनी भूमिका का संकल्प लिया गया। संस्था द्वारा कार्यक्रम की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने वाले युवाओं को मेडल, डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया तथा उत्साह बढाया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन एवं प्रबंधन में संस्था से समीर खान, वैशाली, देविका एवं युवा साथियों में आनंद कुमार, अरविन्द गौड, दुर्गेश गौड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Created On :   13 Aug 2025 12:10 PM IST