Panna News: 108 कलशों से जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक शांति धारा से गूंजा परिसर

108 कलशों से जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक शांति धारा से गूंजा परिसर
  • अनन्त चतुर्दशी पर दस लक्षण पर्युषण महापर्व
  • 108 कलशों से जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक शांति धारा से गूंजा परिसर

Panna News: अनन्त चतुर्दशी पर दस लक्षण पर्युषण महापर्व के दसवें दिन शनिवार को दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। सुबह विशेष धार्मिक अनुष्ठान में 1008 जिनेन्द्र प्रतिमाधारी भगवान पाश्र्वनाथ का जल-चंदन और 108 कलशों से विधि-विधानपूर्वक अभिषेक किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार जैन, संदीप कुमार जैन, संजय कुमार जैन, आशीष जैन एवं मनु जैन ने अभिषेक की मुख्य क्रियाएं सम्पन्न कीं। वृहद शांति धारा का आयोजन महेंद्र कुमार जैन, प्रकाश चन्द्र जैन और जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव से किया गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में मंगल ध्वनियां गूंज उठीं और वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से भर गया। पिछले दस दिनों तक जैन समाज के श्रावकों ने दस धर्म उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, शौच उत्तम संयम, तप, त्याग, आकिंचन एवं ब्रह्मचर्य की आराधना करते हुए तप उपवास, एकासन और साधना द्वारा आत्मशुद्धि का मार्ग अपनाया। इस संगठित भक्ति और तपस्या के साथ पर्युषण महापर्व का समापन धार्मिक उल्लास और अनुशासनपूर्ण साधना भाव से हुआ।

Created On :   7 Sept 2025 4:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story