- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला...
शाहनगर न्यूज: जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

शाहनगर ङिजिटल न्युज । जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाहनगर में अकीदत और एहतराम के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। हाथों में इस्लामी झंडे लिए नात-ए-पाक पढ़ते हुए आशिकाने-रसूल चल रहे थे। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गुजरा, जगह-जगह पर लोगों ने फूलों से इस्तकबाल किया।
जुलूस के दौरान अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की गई। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
Created On :   26 Aug 2026 7:19 PM IST
Next Story












