- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- तहसीलदार ने लिया संदीपनी विद्यालय...
शाहनगर न्यूज: तहसीलदार ने लिया संदीपनी विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अध्यापन का फीडबैक

शाहनगर ङिजिटल ङेस्क। शासकीय शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार 25अगस्त को शाहनगर तहसीलदार श्रीमती कोमल सिंह ने राजस्व अमले के साथ स्थानीय संदीपनी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ पटवारी उमेश सिंह भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने विद्यालय के प्राथमिक खंड में पहुंचकर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनके विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर अध्यापन कार्य का फीडबैक लिया। बच्चों द्वारा दिए गए संतोषजनक उत्तरों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।इसके साथ ही तहसीलदार ने कक्षा-कक्ष, उपस्थिति पंजी, मध्यान्ह भोजन, पेयजल एवं साफ-सफाई व्यवस्था का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रभारी प्राचार्य बी.एल. पाण्डेय को शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ बच्चों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा।
Created On :   26 Aug 2026 6:00 PM IST












