Shahnagar/Panna news: एनएच-43 बना तालाब: गड्ढों में फंस रहे वाहन

एनएच-43 बना तालाब: गड्ढों में फंस रहे वाहन
108 एम्बुलेंस तक फंस रही गड्ढों में

डिजिटल न्यूज़ शाहनगर

शाहनगर मुख्यालय से गुजर रहे पन्ना-कटनी एनएच-43 की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी नजर आ रही है।

हालत यह है कि दो-पहिया से लेकर बस, कार और 108 एम्बुलेंस तक इन गड्ढों में फंस रही है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि बस स्टैंड के पास सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है।

इनका कहना है -

आलोक खरे, स्थानीय नागरिक, शाहनगर -

"एनएच पर इतने बड़े गड्ढे हो गए हैं कि वाहन का निचला हिस्सा सड़क से टकरा रहा है। गाड़ियां खराब हो रही हैं और हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।"

रामनिवास चौधरी, एसडीएम शाहनगर -

हर हाल में गड्ढों को पूर्ण कराया जाएगा और भी जहां बारिश से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं, उनको दुरुस्त कराया जाएगा जिससे वाहन चालकों को समस्या न बने।"

Created On :   26 Aug 2026 2:50 PM IST

Tags

Next Story