स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत दिवस 14 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में स्थानीय लवकुश वाटिका में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित लक्ष्मीकांत शर्मा प्रांत समरसता प्रमुख एवं लक्ष्मीकांत द्विवेदी विभाग सह कार्यवाह सतना का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। स्वागत भाषण संघ के संरक्षक विनोद तिवारी द्वारा दिया गया। इसके बाद अजय अंजाम कवि वीर रस औरैया उत्तर प्रदेश, नर कंकाल कवि हास्य राय बरेली उत्तर प्रदेश, जितेंद्र यादव युवा ओज कवि छतरपुर ने शानदार रचनाओं की प्रस्तुति दी। कवि सम्मेलन का संचालन एस. कुमार चनपुरिया द्वारा किया गया।

कवियों के गीतों ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया अजय अंजाम की कविता हल्दीघाटी के युद्ध के कविता ने लोगों में उत्साह एवं वीरता का संचार किया। कवि सम्मेलन में नवागत पुलिस अधीक्षक भी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक विनोद मिश्रा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जगदीश प्रसाद जडिया कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को महेंद्र तिवारी अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ पन्ना, शिवकुमार मिश्र अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, सलीम खान अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, राजेंद्र कुशवाहा अंजनी भार्गव, भोला प्रसाद सोनी, वीरेंद्र सिंह एनएमडीसी पन्ना, सुनील खरे, रामकिशोर गर्ग, प्रदीप सेन, विजय शर्मा, निखिल सोनी, मुकेश प्रजापति, लखविंदर सिंह, साजिद खान, रामनारायण साहू, जितेंद्र बाल्मिक, राकेश बाल्मिक, बृज किशोर जडिया, अरविंद कौर, अरविंद बाल्मिक आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Created On :   17 Aug 2023 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story