पन्ना: डॉ. नर्मदा प्रसाद गुप्त की स्मृति में व्याख्यान एवं काव्य पाठ १३ को

डॉ. नर्मदा प्रसाद गुप्त की स्मृति में व्याख्यान एवं काव्य पाठ १३ को
  • डॉ. नर्मदा प्रसाद गुप्त की स्मृति में व्याख्यान एवं काव्य पाठ १३ को

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा संचालित साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् के निदेशक डॉ. विकास दवे के मार्गदर्शन में 13 फरवरी २०24 को शाम 6 बजे पन्ना में श्री चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में कार्यक्रम परम्परा के अन्तर्गत डॉ. नर्मदा प्रसाद गुप्त की स्मृति में व्याख्यान एवं रचना पाठ आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवदत्त द्विवेदी बड़ामलहरा करेंगे। डॉ. नर्मदा प्रसाद गुप्त के कृतित्व व व्यक्तिव पर व्याख्यान प्रवीण गुप्त छतरपुर द्वारा किया जायेगा। व्याख्यान के पश्चात आमंत्रित कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जायेगा। जिसमें पुखराया से गीतकार संजीव कुलश्रेष्ठ, जबलपुर से सुश्री सुनीता पटेल, चित्रकूट से गीतकार पं. सुनील सौम्य, दमोह से हास्य व्यंग्य कवि नरेन्द्र अरजरिया, प्रयागराज से ओज कवि जय अवस्थी अजेय, पन्ना से हास्य व्यंग्य कवि सुशील वैभव का काव्य पाठ होगा। स्थानीय संयोजक एवं मंच संचालक डॉ. सुरेश सौरभ ने नगर के काव्य प्रेमियों से इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़े -गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया लोगों से सम्पर्क

Created On :   12 Feb 2024 11:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story