- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- लीनेस क्लब ने मनाया राष्ट्रीय...
Panna News: लीनेस क्लब ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

- लीनेस क्लब पन्ना वर्षो से समाज कल्याण का कार्य कर रहा
- लीनेस क्लब ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
Panna News: लीनेस क्लब पन्ना विगत कई वर्षो से समाज कल्याण का कार्य कर रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए क्लब द्वारा नगर की महिला चिकित्सक डॉ. जागृति सिंह व डॉ. भारती खरे का सम्मान किया गया। क्लब की अध्यक्ष शालिनी जायसवाल ने चिकित्सकों के प्रति आभार प्रकट किया और बताया कि डॉक्टर ही वह होते हैं जिन्हें सभी प्रकार की बीमारियों, उनके लक्षणों और उनके उपचारों के बारे में गहन जानकारी होती है। वह समाज के अच्छे स्वास्थ्य के लिए निस्वार्थ भाव से दिन-रात काम करते हैं। जिस तरह सेना में सेवारत लोग शायद ही कभी छुट्टी लेते हैं उसी तरह डॉक्टर की भी जब भी ज़रूरत होती है वह उपलब्ध रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शालिनी जायसवाल, चेयरपर्सन मनीषा दीक्षित, साधना पाटकर, सुनिता गुप्ता, माइक्रो चेयरपर्सन वर्षा सिंह बुंदेला, शिखा पाण्डेय, ऊषा मिश्रा, माला जैन, आरती खरे, अमिता तिवारी, अंजलि गोस्वामी, श्वेता गुप्ता व वर्षा जैन उपस्थित रहे।
Created On :   3 July 2025 12:11 PM IST