- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सावन मास में किये जा रहे संगीतमय...
Panna News: सावन मास में किये जा रहे संगीतमय धार्मिक कार्यक्रम

By - Bhaskar Hindi |24 July 2025 2:32 PM IST
- पवित्र सावन महीने में शहर के विभिन्न लोगों द्वारा
- सावन मास में किये जा रहे संगीतमय धार्मिक कार्यक्रम
Panna News: पवित्र सावन महीने में शहर के विभिन्न लोगों द्वारा धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर के गायत्री महिला मण्डल द्वारा सावन के पूरे एक माह तक प्रतिदिन एक पारायण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं जिनमें कविता श्रीवास्तव, शशिकला मिश्रा, रेखा तिवारी, विमला गुप्ता, अर्चना गुप्ता, सुनयना बघेल, भागवती शर्मा, शांति चौहान, मुन्नी रैकवार, लीला, सरोज खरे, कल्पना निगम, पार्वती पाठक, सत्यवती व कोमल मिश्रा द्वारा ढोलक, मंजीरा व हारमोनियम के साथ संगीतमय पारायण पाठ किया गया। जिसमें मंदिर में मण्डल की काफी संख्या में महिलायें शामिल रहीं। महिला मण्डल द्वारा लोगों से अपील की गई है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
Created On :   24 July 2025 2:32 PM IST
Next Story