- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सांसद खेल महोत्सव 2025 के आयोजन को...
Panna News: सांसद खेल महोत्सव 2025 के आयोजन को लेकर हुई बैठक, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक

- सांसद निवास में सांसद खेल महोत्सव २०२५
- सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक
Panna News: सांसद निवास में सांसद खेल महोत्सव २०२५ के आयोजन की तैयारी को लेकर खजुराहो लोकसभा के पन्ना जिला के संबंधित अधिकारियों के साथ खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सांसद खेल महोत्सव को लेकर बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से विधायक पन्ना बृजेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, लोकसभा संयोजक सुशील त्रिपाठी, लोकसभा सह संयोजक कमल लालवानी, जिला संयोजक राजेंद्र कुशवाहा, जिला सहसंयोजक अंगद प्रजापति विधानसभा संयोजक अमित परमार के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेल और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए युवाओं में टीम भावनाओं को विकसित करने तथा खेलो इंडिया का संदेश व्यापक स्तर पर फैलाने के लिए 21 सितंबर से 25 दिसंबर २०२५ तक सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
सांसद खेल महोत्सव 2025 का उद्देश्य पंचायत स्तर तक खेलों को युवा खिलाडियों तक पहुंचाना है और उनकी क्षमताओं को बढाने में यह आयोजन सहायता करेगा। श्री शर्मा ने कहा कि हम स्वस्थ युवा विकसित भारत के संकल्प को लेकर संकल्प लें कि खेल को जीवन शैली के रूप में अपनाने में युवा प्रेरणा लें। कार्यक्रम के संबंध में लोकसभा संयोजक सुशील त्रिपाठी ने बताया कि इस महोत्सव में खेल पंचायत स्तर से शुरू होकर मंडल स्तर, विधानसभा स्तर, जिला स्तर व लोकसभा स्तर तक खेल की प्रतियोगिताएं होंगी। सांसद खेल महोत्सव में स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ इसमें मुख्य रूप से फुटबाल, वालीबाल व हॉकी निबंध प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, खो-खो कबड्डी क्रिकेट, गिल्ली डंडा और भी विभिन्न प्रकार के खेलों को शामिल किया जाएगा। श्री त्रिपाठी ने बताया कि खेलों की पंजीयन को ज्यादा से ज्यादा करवाने के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया गया है सभी मंडलों जिला लोकसभा स्तर तक पंजीयन प्रक्रिया करवाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं इन खेल महोत्सव में जूनियर सीनियर ओपन लोगों को शामिल किया जाएगा 45 वर्ष तक के लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। श्री त्रिपाठी ने समस्त अधिकारियों और समस्त कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करवाने की अपील की है।
Created On :   19 Sept 2025 2:08 PM IST