- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन...
Panna News: अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी अनिवार्य: न्यायाधीश रुपेश शर्मा

Panna News: छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 27 नवंबर को विधि साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुपेश शर्मा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय पन्ना, विशिष्ट अतिथि राजकुमार गौंड़ व्यवहार न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विशिष्ट अतिथि अतुल सेन जिला विधिक सहायता अधिकारी के साथ प्राचार्य डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पी.पी. मिश्रा द्वारा मां वीणा वादिनी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्य डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता प्रदान करना समय की आवश्यकता है जिससे वह अपने अधिकारों एवं कर्तव्योंं को समझते हुए समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बन सकें। प्राचार्य डॉ. चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग के साथ नैतिक आचरण को अपनाएँ जिससे उनका व्यक्तित्व विकास हो सके। मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश रुपेश शर्मा ने कहा कि हम अधिकारों के प्रति तो सजग रहते हैं लेकिन कर्तव्यों की अनदेखी कर देते हैं जबकि एक आदर्श नागरिक के लिए अधिकार और कर्तव्य दोनों का पालन आवश्यक है।
उन्होंने व्यक्तित्व निर्माण, परिवारों के विखंडन के कारणों, युवाओं पर मोबाइल के दुष्प्रभाव, मल्टीमीडिया उपयोग, साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग तथा मोबाइल के मिसयूज़ जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि राजकुमार गौंड़ ने विद्यार्थियों को विधि के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विषयों पर चर्चा कर उन्हें प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि अतुल सेन ने कहा कि तथ्य का न जानना क्षम्य है लेकिन कानून का न जानना क्षमा योग्य नहीं। बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है। कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन एवं संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के संयोजक डॉ. बी.एन. जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. पियूषा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सचिन गोयल, डॉ. नंदकुमार पटेल, डॉ. सतीश त्रिपाठी, डॉ. धरमू कुशवाहा, डॉ. सिद्धू सिंह, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. राजेश पटेल, शुभम पाठक, आभाष तिवारी, प्रशांत चौबे, वैशाली रजक, डॉ. अरविंद मंडलिया, डॉ. अनुराधा चौरसिया, डॉ. प्रदीप रावत, डॉ. पुष्पराज चौरसिया, डॉ. वरदानी प्रजापति, डॉ. अरविंद तिवारी, डॉ. विवेक मिश्रा, सूरज पटेल, विपिन सिंह, स्वप्निल मेश्राम सहित अनेक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Created On :   28 Nov 2025 2:41 PM IST














