- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पुलिस ने विद्यार्थियों को दी सायबर...
Panna News: पुलिस ने विद्यार्थियों को दी सायबर अपराध व महिला अपराध संबधी जानकारियां

Panna News: पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं के प्रति अपराध, साइबर अपराध इत्यादि के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को थाना प्रभारी पवई त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों एवं छात्राओं को महिला अपराध, छोटी बच्चियों के प्रति होने वाले अपराध, साइबर अपराध यातायात नियमों इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी से यह अपील भी कि यदि किसी को गुमा हुआ या पड़ा हुआ मोबाइल मिलता है तो उसे थाना में जमा करें।
इसके अलावा शासन की महत्वाकांक्षी गुड राहवीर योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति कहीं आपको दुर्घटनाग्रस्त मिलता है तो उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुचाएं। शासन के निर्देशानुसार घटना स्थल से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाने वाले व्यक्ति को शासन के द्वारा 25 हजार की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
Created On :   28 Nov 2025 2:31 PM IST














