Panna News: मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना, जिले के 444 अनुग्रह प्रकरणों में 9 करोड 68 लाख रूपए राशि का हुआ वितरण

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना, जिले के 444 अनुग्रह प्रकरणों में 9 करोड 68 लाख रूपए राशि का हुआ वितरण
  • मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना
  • जिले के 444 अनुग्रह प्रकरणों में 9 करोड 68 लाख रूपए राशि का हुआ वितरण

Panna News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को धार जिले के उमरबन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से श्रमिक परिवारों को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना में अनुग्रह सहायता के प्रकरणों में सिंगल क्लिक से राशि का वितरण किया। पन्ना जिले के 11 निकायों के 444 अनुग्रह प्रकरणों में भी कुल 9 करोड 68 लाख रूपए की राशि हस्तांतरित की गई। इसमें सामान्य मृत्यु के 404 एवं दुर्घटना मृत्यु के 40 प्रकरण शामिल हैं। जनपद पंचायत पन्ना के सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु के क्रमश: 41 एवं 4 प्रकरणों में, जनपद पंचायत शाहनगर के 68 एवं 11, जनपद पंचायत गुनौर के 91 एवं 6, जनपद पंचायत अजयगढ के 84 एवं 7 तथा जनपद पंचायत पवई के 88 एवं 12 सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु के प्रकरणों में अनुग्रह राशि अंतरित की गई जबकि 6 नगरीय निकायों में केवल सामान्य मृत्यु के प्रकरणों में राशि का वितरण किया गया।

इसमें नगरीय निकाय पन्ना में 9ए पवई में 2, देवेन्द्रनगर में 8, अमानगंज में 4, अजयगढ में 5 तथा ककरहटी के 4 प्रकरणों में राशि वितरित की गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी व्हीसी कक्ष में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया। इस मौके पर उपस्थित हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का स्वीकृति पत्र सौंपा गया। उपस्थितजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संबोधन को देखा एवं सुना। कार्यक्रम में कलेक्टर सुरेश कुमार, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, सीएमओ शशिकपूर गढपाले सहित श्रम निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बंजारा, वेदमणि दाहिया एवं मंजूषा त्रिपाठी सहित हितग्राही उपस्थित रहे।

Created On :   1 May 2025 5:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story