- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की...
Panna News: गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, गौ भक्तों ने निकाली रैली

Panna News: पन्ना के देवेन्द्रनगर में गौ सम्मान अभियान के तहत गौ भक्तों द्वारा रैली निकालकर तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गौ हत्या को पूरे देश मेेंं प्रतिबंधित किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के साथ मांग के समर्थन में ११ हजार नागरिकोंं के हस्ताक्षर भी संग्लन किए गए। रैली की शुरूआत स्थानीय श्रीराम मंदिर से हुई जहां बडी संख्या में गौ भक्तों ने सुंदरकाण्ड का सामूहिक पाठ किया।
यह भी पढ़े -आधा दर्जन हाथियों से घेराबंदी के बाद ट्रेंकुलाइज हुआ बाघ, पीटीआर से सटे हुए ग्राम तारा के इलाके में पशुओं का शिकार कर रहा था बाघ
इसके बाद बेनर तख्तियां लिए और गौ माता के साथ नगर भ्रमण पर निकले नगर के मुख्य मार्गाे का भ्रमण करते हुए रैली तहसील कार्यालय पहुंची जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन मांगे रखी गईं। जिसमें गोैमाता विशेषकर वेदलक्षणा स्वदेशी गौवंश को राष्ट्रमाता घोषित कर राष्ट्रीय सम्मान देने, गौ हत्या पर केन्द्र व राज्य स्तर पर सख्त कानून बनाते हुए प्रतिबंध लगाए जाने तथा गौ संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गौवंश से जोडकर सुदृढ़ किए जाने की तीन मांगे उल्लेखित हैं।
Created On :   28 April 2026 3:46 PM IST













