Panna News: हरद्वाही के प्राचीन जानकी रमन मंदिर का ताला टूटा, चांदी के आभूषण और कीमती सामान की हुई चोरी

हरद्वाही के प्राचीन जानकी रमन मंदिर का ताला टूटा, चांदी के आभूषण और कीमती सामान की हुई चोरी
जिले केगुनौर थाना क्षेत्र के ग्राम हरद्वाही स्थित प्राचीन जानकी रमन मंदिर का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने की घटना सामने आई है।

Panna News: जिले केगुनौर थाना क्षेत्र के ग्राम हरद्वाही स्थित प्राचीन जानकी रमन मंदिर का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर द्वारा वारदात को रविवार की रात अंजाम दिया गया। जानकारी सुबह तब सामने आई जब मंदिर के पुजारी नरेश पाण्डेय हमेशा की तरह सोमवार को सुबह पूजा करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए थे और गर्भ गृह का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अज्ञात चोर भगवान के श्रृंगार के चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गया था।

मंदिर में चोरी की वारदात कुछ ही समय में पूरे गांव मेंं फैल गई और बडी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए। श्रद्धालुओं द्वारा घटना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और पुजारी के साथ रिपोर्ट लिखाने गुनौर थाना पहुंच गए। पुजारी द्वारा थाने में घटना की जानकारी के साथ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम ने मंदिर पहुंचकर मौका मुआयना किया और साक्ष्य एकत्र किए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर उन्हें पकडा जाये और चोरी किया गया सामान बरामद किया जाये साथ ही साथ क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाये ताकि इस तरह की घटनाए न हो।


Created On :   28 April 2026 3:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story