- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सलेहा में सोमवार का दिन लोगों के...
Panna News: सलेहा में सोमवार का दिन लोगों के लिए रहात भरा, बारिश होने से खुशनुमा हुआ माहौल

Panna News: सलेहा में सोमवार का दिन लोगों के लिए रहात भरा रहा क्योंकि पड रही भीषण गर्मी के बीच अचानक देर शाम आसमान में बादलों का डेरा छा गया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई और करीब आधा घण्टा तक चली जिससे थोडा पानी भरने से लोगों को राहत महसूस हुई। हालांकि तेज हवा चलने के कारण लोगों का थोडा सामान भी अस्त-व्यस्त हो गया।
यह भी पढ़े -कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, किसानों से संवाद कर जानी समस्यायें
शहनगर में भी तेज हवा के साथ हुई बारिश
शाहनगर मुख्यालय में भी मौसम ने करवट बदली जहां तेज 42 ङिग्री तापमान था सायं 6 बजे अचानक सोमवार को तेज हवा क ेसाथ बारिश हुई। जिससे लोगों को पड रही भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश से गेहूं की कटी फसलों एवं आम की फसलों को नुकसान हुआ है। आसमान में काली घटा के साथ तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं घरों एवं दुकानदारों के सामने छज्जों का भी काफी नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़े -कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, किसानों से संवाद कर जानी समस्यायें
Created On :   28 April 2026 5:41 PM IST












