Panna News: दो से ढाई घंटे इंतजार के बाद पहुंचे अधिकारी, आंगबाडी कार्यकर्ता, सहायिका भर्ती की दावा प्रक्रिया मेें शामिल होने आई अभ्यर्थी महिलाएं

दो से ढाई घंटे इंतजार के बाद पहुंचे अधिकारी, आंगबाडी कार्यकर्ता, सहायिका भर्ती की दावा प्रक्रिया मेें शामिल होने आई अभ्यर्थी महिलाएं
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती संबंधी प्रक्रिया में दावा-आपत्तियों के निराकरण के लिए सोमवार को महिला अभ्यर्थियों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया था।

Panna News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती संबंधी प्रक्रिया में दावा-आपत्तियों के निराकरण के लिए सोमवार को महिला अभ्यर्थियों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया था। जारी सूचना पत्र में परियोजना अधिकारी अजयगढ़ के कार्यालय में सुबह 11 बजे तथा परियोजना अधिकारी गुनौर द्वारा दोपहर 12 बजे उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। इसी तरह पवई व शाहनगर परियोजना अधिकारियों द्वारा भी सूचनाएँ जारी की गई थीं। इन प्रकरणों में जिला स्तरीय समिति को दावा-आपत्ति आवेदनों का निराकरण करना था इसलिए अभ्यर्थी महिलाएँ सुबह 11 बजे जिला पंचायत पन्ना के सभागार में पहुँच गईं।

लेकिन सभागार के बाहर ताला लटका होने से बड़ी संख्या में महिलाएँ और उनके परिजन भीषण गर्मी में खुले परिसर में इंतजार करने को मजबूर हो गए। करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी के पहुँचने पर उन्होंने सभागार का ताला तुड़वाया। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक महिला एवं बाल विकास के अधिकारी पहुँचे और बैठक शुरू हो सकी। परेशान महिलाओं ने इस पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अधिकारियों को निर्धारित समय का ध्यान रखना चाहिए था।


Created On :   28 April 2026 5:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story