Panna News: लोगों को भय दिखाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोगों को भय दिखाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहनगर मुख्यालय के देवरी सङक मार्ग कृषि उपज मण्डी के सामने रहगीरों को लोहेनुमा छुरा लेकर ङराने धमकाने वाले आरोपी को शाहनगर पुलिस ने पकड़ा। आरोपी की पहचान प्रकाश चौधरी पिता पुरूषोत्तम चौधरी निवासी हरदुआ मैमारी के रूप में हुई।

Panna News: शाहनगर मुख्यालय के देवरी सङक मार्ग कृषि उपज मण्डी के सामने रहगीरों को लोहेनुमा छुरा लेकर ङराने धमकाने वाले आरोपी को शाहनगर पुलिस ने पकड़ा। आरोपी की पहचान प्रकाश चौधरी पिता पुरूषोत्तम चौधरी निवासी हरदुआ मैमारी के रूप में हुई। उसके खिलाफ धारा 25/27 आम्र्स एक्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। शाहनगर थाना प्रभारी नगर निरीक्षक परशुराम डाबर ने बताया की लोगों के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक युवक आम रास्ते में लोगों को डरा-धमका रहा है जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर त्वरित रूप से कार्यवाही की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार छुरा भी बरामद किया गया है।


Created On :   28 April 2026 5:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story