- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मोटरसाइकिल हुई अनियंत्रित, बाल-बाल...
Panna News: मोटरसाइकिल हुई अनियंत्रित, बाल-बाल बची मासूम बालिका

Panna News: कहते है जाको राखे साईयां भार सके न कोय ऐसी ही कहवात चरितार्थ हुई है शाहनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत शाहनगर बोरी मार्ग पर जहां पिकअप और मोटरसाईकिल की भिङंत में एक वर्ष की बालिका को खरोंच तक नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाराम चौधरी पिता क्वारे लाल चौधरी 27 वर्ष अपनी पत्नि चन्दा बाई चौधरी को रगौली ससुराल लेने गया था उसके साथ ०1 वर्ष की बेटी और गंगाराम का भाई राहुल चौधरी भी सवार थे। अचानक एक तेज रफ्तार पिकअप ने हरवंशपुरा मोङ पर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नि घायल हो गये। इस घटना में मासूम बालिका को खरोंच तक नहीं आई। वहीं राहुल चौधरी भी बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को १०८ एम्बूलेंस के चालक कृष्ण कुमार शर्मा ने इलाज के लिए शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां बीएमओ डॉ. सर्वेश लोधी ने उन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।
यह भी पढ़े -कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, किसानों से संवाद कर जानी समस्यायें
Created On :   28 April 2026 5:38 PM IST












