Panna News: जहरीला पदार्थ खाने से नवयुवक की मौत, मर्ग कायम

जहरीला पदार्थ खाने से नवयुवक की मौत, मर्ग कायम
नगर अमानगंज में जहरीला पदार्थ खाने से नवयुवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अनिल कुमार साहू पिता किशन साहू उम्र 20 वर्ष निवासी अमानगंज वार्ड क्रमांक 12 का निवासी था।

Panna News: नगर अमानगंज में जहरीला पदार्थ खाने से नवयुवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अनिल कुमार साहू पिता किशन साहू उम्र 20 वर्ष निवासी अमानगंज वार्ड क्रमांक 12 का निवासी था। बताया जा रहा है कि मरही माता मंदिर के पास रोजाना जुआ का खेल संचालित रहता है जिसके कारण मंदिर परिसर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है घटना के दिन युवक भी वहीं पर था अब किस कारण से उक्त युवक ने यह कदम उठाया यह तो स्पष्ट रूप से पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा।


Created On :   28 April 2026 3:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story