Panna News: विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर आयोजित किया गया नि:शुल्क एन्टीरेबीज वैक्सीन कार्यक्रम

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर आयोजित किया गया नि:शुल्क एन्टीरेबीज वैक्सीन कार्यक्रम
जिला पशु चिकित्सालय परिसर पन्ना में दिनांक २५ अप्रैल २०२६ को पालतू पशुओं जिनमें डॉग एवं कैट में नि:शुल्क एन्टीरेबीज टीकाकरण का आयोजन पशुपालन एवं डेयरी विभाग पन्ना द्वारा प्रात: ०९ बजे से शाम ०४ बजे तक उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग पन्ना डॉ. एन.के. गुप्ता के निर्देशन में आयोजित किया गया है।

Panna News: जिला पशु चिकित्सालय परिसर पन्ना में दिनांक २५ अप्रैल २०२६ को पालतू पशुओं जिनमें डॉग एवं कैट में नि:शुल्क एन्टीरेबीज टीकाकरण का आयोजन पशुपालन एवं डेयरी विभाग पन्ना द्वारा प्रात: ०९ बजे से शाम ०४ बजे तक उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग पन्ना डॉ. एन.के. गुप्ता के निर्देशन में आयोजित किया गया है। जिसमें जिले के ४७ पशुपालकों ने सम्मलित होकर अपने-अपने डॉग एवं कैट में एन्टीरैबीज वैक्सीन7 का वैक्सीनेशन कराया गया एवं शिविर में पशुपालकों को रैबीज वैक्सीन से होने वाले फायदे एवं रैबीज बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त शिविर में मुख्य रूप से डॉ. नरेन्द्र सिंह बुंदेला, डॉ. आकांक्षा अग्निहोत्री, डॉ. पवन पटेल, रवि कुमार लखेरा, रविनंदन अहिरवाल, आकांक्षा निगम, दीपक अनुरागी, विनोद बाल्मीक एवं अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Created On :   28 April 2026 3:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story