- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आधा दर्जन हाथियों से घेराबंदी के...
Panna News: आधा दर्जन हाथियों से घेराबंदी के बाद ट्रेंकुलाइज हुआ बाघ, पीटीआर से सटे हुए ग्राम तारा के इलाके में पशुओं का शिकार कर रहा था बाघ

Panna News: बीते दो दिनों से पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे हुए ग्राम तारा की सीमा क्षेत्र में बाघ की दस्तक से ग्रामीणों की दहशत बढ़ गई। रविवार को ही सुबह ०६ बजे बाघ द्वारा एक मवेशी का शिकार किया गया था जिसके बाद से पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम हाथियों की मदद से बाघ की तलाश में लगी हुई थी और पीटीआर प्रबंधन द्वारा बाघ को ट्रेंकुलाइज करते हुए रेस्क्यू किए जाने का निर्णय लिया गया। करीब ११ घंटे तक बाघिन के सर्चिंग आपरेशन के लिए आधा दर्जन हाथियों की मदद टीम द्वारा ली गई। इस दौरान रेस्क्यू टीम के समक्ष जहां भीड़ को संभालने की चुनौती थी वहीं सुरक्षित रूप से बाघ को रेस्क्यू करना भी स्थानीय हालातों को देखते हुए बडा काम था।
यह भी पढ़े -ग्राम पंचायत गहरा के पनारी में गहराया जल सकंट, सूखे हैण्डपम्प, दो किलोमीटर दूर जंगल स्थित नाले की झिरिया से पानी लाने के लिए मजबूर ग्रामीण
राजस्व विभाग और पुलिस के सहयोग से भीड़ को नियंत्रित किया गया। बाघ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया था जिसे रेस्क्यू टीम द्वारा हाथियों की मदद से घेरा गया और गन शॉट से बाघिन को बेहोश किया गया इस दौरान सतना के मुकुंदपुर जू से आई डॉक्टर की टीम भी मौजूद रही। बाघ के बेहोश होने के बाद उसकी जांच की गई और पूरी तरह से सुरक्षित होने के बाद उसे पिजरे में बंद किया गया और कोर क्षेत्र में ले जाकर सुरक्षित रूप से आजाद कर दिया गया। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि अगले २४ घंटे तक बाघ की निगरानी की जायेगी।
यह भी पढ़े -अमानगंज नगर में प्रवर्तन दल की बड़ी कार्यवाही, बिजली चोरी के 10 प्रकरण दर्ज, 2 लाख रूपए का राजस्व निर्धारण एवं दंड अधिरोपित
Created On :   28 April 2026 3:44 PM IST












