- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अमानगंज नगर में प्रवर्तन दल की बड़ी...
Panna News: अमानगंज नगर में प्रवर्तन दल की बड़ी कार्यवाही, बिजली चोरी के 10 प्रकरण दर्ज, 2 लाख रूपए का राजस्व निर्धारण एवं दंड अधिरोपित

Panna News: विद्युत वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा बढ़ती अनियमितताओं पर नियंत्रण हेतु विद्युत वितरण कंपनी के प्रवर्तन दल द्वारा अमानगंज नगर क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घरेलू एवं व्यावसायिक कनेक्शनों का निरीक्षण किया गया जिसमें बिजली चोरी एवं अवैध उपयोग के कई मामले सामने आए। कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए सौरभ टिकरिया कार्यपालन अभियंता सतर्कता ने बतलाया कि जांच के दौरान कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए। सभी मामलों में नियमानुसार वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
प्रारंभिक आकलन के अनुसार इन प्रकरणों में लगभग 2 लाख का राजस्व निर्धारण एवं दंड अधिरोपित किया गया है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ उपभोक्ताओं के बकाया बिल के कारण स्मार्ट मीटर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति बंद की गई थी लेकिन संबंधित उपभोक्ताओं द्वारा मीटर को बायपास कर अनधिकृत रूप से बिजली उपयोग की जा रही थी। ऐसे मामलों में पृथक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जा रही है। श्री टिकरिया ने बतलाया यह संपूर्ण कार्रवाई मुख्य अभियंता प्रवर्तन सागर शिशिर श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अधीक्षण अभियंता पन्ना अशोक निकोशे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
यह भी पढ़े -रात में चाय बेंचने वाले गुमटी संचालकों पर पुलिस की सख्ती, धारा १५१ की कार्यवाही कर नवयुवकों को भेजा जेल
Created On :   28 April 2026 2:36 PM IST













