- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सिविल लाईन स्थित शासकीय आवास में...
Panna News: सिविल लाईन स्थित शासकीय आवास में रोपित किए गए फलदार व छायादार पौधे

By - Bhaskar Hindi |8 Sept 2025 12:33 PM IST
- सिविल लाईन स्थित शासकीय आवास
- रोपित किए गए फलदार व छायादार पौधे
Panna News: एक पेड मां के नाम अभियान के तहत जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी राजीव लोचन पटेल ने सिविल लाइन स्थित अपने शासकीय आवास पर फलदार और छायादार पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उनके साथ पशु चिकित्सा विभाग पन्ना में कार्यरत डॉ. दिनेश पटेल भी मौजूद थे। दोनों अधिकारियों ने मिलकर आधा दर्जन से अधिक पौधे लगाए जिनमें आम, अमरूद और नींबू जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ नीम और पीपल जैसे छायादार पौधे शामिल हैं। इस पहल पर बात करते हुए राजीव लोचन पटेल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति यह एक छोटा सा योगदान है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अपने आवासीय परिसर को हरा-भरा बनाना है और वह भविष्य में भी और अधिक पौधे लगाते रहेंगे। यह अभियान प्रकृति और मां दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सुंदर तरीका है।
Created On :   8 Sept 2025 12:33 PM IST
Next Story