Panna News: मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रभारी हरीश चौधरी आज पन्ना में, जिला समन्वय समिति की बैठक में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रभारी हरीश चौधरी आज पन्ना में, जिला समन्वय समिति की बैठक में होंगे शामिल
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजस्थान विधानसभा के विधायक हरीश चौधरी प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं इसी कड़ी में वह आज 22 मार्च को पन्ना पहुंचेंगे। उनका अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 11 बजे जोरदार स्वागत किया जाएगा।

Panna News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजस्थान विधानसभा के विधायक हरीश चौधरी प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं इसी कड़ी में वह आज 22 मार्च को पन्ना पहुंचेंगे। उनका अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 11 बजे जोरदार स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात वह स्थानीय सर्किट हाउस में समन्वय समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे तथा सभी सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पार्टी को मजबूत करने से संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने समन्वय समिति के सभी सदस्यों से 11:30 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में उपस्थित होने का विशेष अनुरोध किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री खान ने बताया कि 1:30 बजे से इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रभारी श्री चौधरी संगठनात्मक बैठक लेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।


Created On :   22 March 2026 3:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story