Panna News: विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन, समारोह में श्रमिकों का हुआ सम्मान

विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन, समारोह में श्रमिकों का हुआ सम्मान
  • विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन
  • समारोह में श्रमिकों का हुआ सम्मान

Panna News: विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में स्थानीय लवकुश वाटिका में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मजदूर संघ की प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजपाल शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी ने की। अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष महेंद्र तिवारी ने साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया। इसके उपरांत श्रमिकों को साल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमारे परिवार का संगठन है श्रमिकों की आवश्यक सुविधाओं और मांगे पूरी करने के लिए हम सदैव समर्थन प्रदान करेंगे। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी के सृष्टि निर्माण में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए विश्वकर्मा जयंती को गौरवमयी परंपरा बताया। श्री सिंह ने कहा की भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय के जीर्णोद्धार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए जो भी सहयोग होगा प्रदान किया जाएगा।

मुख्य वक्ता राजपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है जिसने 70 वर्षों से श्रमिकों के हित में प्रतिबद्धता से कार्य किया है और आगे भी निरंतर करता रहेगा। जिला अध्यक्ष महेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा हमारे आराध्य हैं आज श्रमिकों को सम्मानित कर संगठन गर्व का अनुभव कर रहा है। जिले में जो अधिकारी और कर्मचारी मजदूरों की उपेक्षा करेगा उसके विरुद्ध संघ खुले मैदान में संघर्ष करेगा। समाजसेवी गिरजा शंकर खरे ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर संगठन गीत का प्रस्तुतीकरण विनोद मिश्रा द्वारा किया गया। मंच संचालन उपाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने किया तथाआभार प्रदर्शन जिला मंत्री बृजकिशोर जडिय़ा ने किया। कार्यक्रम की सफलता में मजदूर संघ पदाधिकारियों प्रदीप सेन, मुनि पाण्डेय, इंद्र कुमार शर्मा दीपक सिंह परमार, अरविंद सिंह सिंगरौल एवं शरद श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेंद्र सिंह परमार, अधिवक्ता विनोद तिवारी, शिवकुमार मिश्रा, जगदीश जडिया, सलीम खान, सत्येंद्र सिंह परिहार, रमाकांत खरे, नरेंद्र पटेल, विजय शर्मा, राजेंद्र सिंह धंधेरे, अरविंद सिंह गौर, अभिलाष साहू, काशी प्रसाद यादव, सुजान वाला फिरोज खान, सगीर खान, बलराम सिंह यादव, पिंटू शर्मा, महीप रावत, अजय सेन, संजू त्रिपाठी, उमाशंकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Created On :   19 Sept 2025 1:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story