Panna News: महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उ.मा. विद्यालय का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम

महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उ.मा. विद्यालय का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम
  • महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उ.मा. विद्यालय का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम
  • कक्षा 12वीं में प्रियांशी रैकवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Panna News: पन्ना नगर की गौरवमयी संस्था महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उ.मा. विद्यालय पन्ना का वार्षिक परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में संस्था की कक्षा 10वीं कि छात्रा जान्हवी शिवहरे पिता सत्यप्रकाश शिवहरे ने 92.8 प्रतिशत प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र मोहित सिंह पिता भगत सिंह ने 88.2 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान पर छात्रा चंचल साहू पिता राजेश साहू ने 86.2 प्रतिशत प्राप्त किये। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में प्रियांशी रैकवार पिता राकेश कुमार रैकवार ने 90.8 प्रतिशत प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान पर आदित्य पाठक पिता अजय कुमार पाठक ने 89.8 प्रतिशत प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर दर्श गुप्ता पिता स्व. धीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने 87.4 प्रतिशत प्राप्त किये। समस्त छात्र-छात्राओं की इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति की सचिव कृष्णा कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही शिक्षक परिवार की भी प्रशंसा की जिन्होने उत्कृष्ट शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन छात्र हित में भलीभांति किया। संस्था की इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य कृष्ण नारायण पाण्डेय ने भी शिक्षक परिवार की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आगामी वर्ष में भी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षण प्रदान करने का आव्हान किया।

Created On :   10 May 2025 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story