- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बारहवीं में तीन तथा दसवीं में पांच...
Panna News: बारहवीं में तीन तथा दसवीं में पांच पन्ना जिले के प्रदेश के मैरिट में मिला स्थान

- बारहवीं में तीन तथा दसवीं में
- पांच पन्ना जिले के प्रदेश के मैरिट में मिला स्थान
Panna News: माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड भोपाल द्वारा आज हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा कक्षा १०वीं एवं १२वीं के नतीजे जारी कर दिए गए है। घोषित किए गए नतीजो के साथ ही प्रदेश स्तरीय प्रवीण्य सूची भी जारी कर दी गई है। प्रदेश की मैरिट सूची में कक्षा १२वीं बोर्ड में कला संकाय की मैरिट सूची में पन्ना जिले के तीन छात्रो ने जगह बनाई है। वहीं कक्षा १०वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश की मैरिट सूची में पांच छात्रो को जगह मिली है।
कक्षा १२वीं बोर्ड
चौथा स्थान-रंजीत कुमार पटेल पिता रामसखा पटेल शासकीय सीएम राइज मॉडल विद्यालय पन्ना नें कुल अंक ५०० में से ४८६ अंक प्राप्त करते हुए ९७.२ प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए १२वीं बोर्ड कला संकाय में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। छात्र रंजीत के पिता गरीब किसान है छात्र ने बताया कि वह बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय उत्तर प्रदेश में बीए आर्नस करते हुए यूपीएससी की परीक्षा के माध्यम से सिविल सेवा में जाने का इच्छुक है।
नौवां स्थान-कुं चंचल विश्वकर्मा पिता बिनादादीन विश्वकर्मा शासकीय सीएम राइज मॉडल विद्यालय अजयगढ ने कुल ५०० में ४८१ अंक प्राप्त करते हुए ९६.२ प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए १२ वीं बोर्ड कला संकाय में प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है।
दसवां स्थान-प्रकाश कुशवाहा पिता संतोष कुशवाहा शासकीय सीएम राइज मॉडल विद्यालय पन्ना ने कुल अंक ५०० में से ४८० अंक प्राप्त करते हुए ९६ प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए १२वीं बोर्ड कला संकाय में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा १० वीं बोर्ड
सातवां स्थान-कुं प्रिया पटेल पिता अनिल पटेल सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेन्द्रनगर ने कुल ५०० में से ४९४ अंक प्राप्त करते हुए ९८.८ प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कक्षा १०वीं बोर्ड में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
नौवां स्थान-कुं ओशी जैन पिता डॉ. अभिषेक जैन रेम्बो पब्लिक स्कूल देवेन्द्रनगर ने कुल ५०० में से ४९२ अंक प्राप्त करते हुए ९८.४ प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कक्षा १०वीं बोर्ड में प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है।
नौवां स्थान-महेन्द्र यादव पिता नरबद यादव शासकीय सीएम राइज मॉडल विद्यालय अजयगढ ने कुल ५०० में से ४९२ अंक प्राप्त करते हुए ९८.४ प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कक्षा १०वीं बोर्ड में प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है।
दसवां स्थान- सौरभ कुशवाहा पिता रामसुख कुशवाहा बी पी मेमोरियल स्कूल शाहनगर ने ५०० में से ४९१ अंक प्राप्त करते हुए ९८.२ प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कक्षा १०वीं बोर्ड में प्रदेेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
दसवां स्थान- राज सिंह राजपूत पिता इंद्रपाल सिंह सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर ने ५०० में से ४९१ अंक प्राप्त करते हुए ९८.२ प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कक्षा १०वीं बोर्ड में प्रदेेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
Created On :   7 May 2025 12:53 PM IST