Panna News: एसबीआई ने मृतक खाताधारक की पत्नी को सौंपा 2 लाख रुपए का बीमा क्लेम

एसबीआई ने मृतक खाताधारक की पत्नी को सौंपा 2 लाख रुपए का बीमा क्लेम
भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा सिमरिया द्वारा एक पीडि़त परिवार को बड़ी आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। ग्राम वर्धा जिला दमोह के निवासी राजकुमार यादव उम्र 30 वर्ष पिता मनोज यादव का सिमरिया एसबीआई शाखा में खाता था

Panna News: भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा सिमरिया द्वारा एक पीडि़त परिवार को बड़ी आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। ग्राम वर्धा जिला दमोह के निवासी राजकुमार यादव उम्र 30 वर्ष पिता मनोज यादव का सिमरिया एसबीआई शाखा में खाता था जिसके तहत उन्होंने मात्र 20 रुपए वार्षिक प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लिया था। बीते 3 मई 2024 को एक दुर्घटना में खाताधारक राजकुमार यादव का असामयिक निधन हो गया था। बीमा क्लेम प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारतीय स्टेट बैंक सिमरिया के शाखा प्रबंधक अभय शंकर मिश्रा द्वारा मृतक की पत्नी श्रीमती रीना यादव को 2 लाख का चेक भुगतान सौंपा गया।

इस राशि से संकट की घड़ी में पीडि़त परिवार को संबल और आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। शाखा प्रबंधक ने बताया कि सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से दो मुख्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना इसमें 18 से 50 वर्ष की आयु के लिए 436 वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख का साधारण व दुर्घटना जीवन बीमा।उन्होंने ने बतलाया 18 से 70 वर्ष की आयु के लिए मात्र 20 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख का दुर्घटना मृत्यु क्लेम।आम जनमानस को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपने बैंक खातों में न्यूनतम प्रीमियम जमा कर बीमा अवश्य कराना चाहिए।

Created On :   5 Jun 2026 1:37 PM IST

Tags

Next Story