- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान...
Panna News: श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ आज से

- शहर के आर.पी. स्कूल के बगल में इंद्रपुरी कालोनी में
- श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ आज से
Panna News: शहर के आर.पी. स्कूल के बगल में इंद्रपुरी कालोनी में श्रीमती विद्या मिश्रा अध्यापिका के निवास पर आज २६ मई दिन सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया जायेगा। कथा व्यास पंडित बृजेश शुक्ला पटली चंदला द्वारा श्रोताओं को कथा का श्रवणपान कराया जायेगा। जिसमें २६ मई को गणेश पूजन के साथ कथा शुभारंभ होगा। २७ मई को कुन्ती स्तुति व कपिलो व्यख्यान, २८ मई को धुव्र चरित्र, जडभरत रहूगड संवाद, २९ मई को प्रहलाद चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, ३० मई को गोवर्धन पूजा, ३१ मई रूकमणि-श्री कृष्ण विवाह, ०१ जून सुदामा चरित्र, कथा विश्राम हवन के साथ कथा का समापन किया जायेगा। कथा के मुख्य श्रोता श्रीमती विद्या मिश्रा होंगीं। कथा आयोजक रामप्रकाश मिश्रा, राजेश मिश्रा, रामविशाल मिश्रा, संतन मिश्रा, विष्णु मिश्रा, दिनेश मिश्रा, मुकेश मिश्रा, वासुदेव मिश्रा, पंकज मिश्रा व कृष्णदेव मिश्रा ने शहर की धर्मप्रेमी लोगों से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है।
Created On :   26 May 2025 6:21 PM IST