Panna News: लोकतंत्र की सुरक्षा का अभियान है एसआईआर: बृजेन्द्र प्रताप

लोकतंत्र की सुरक्षा का अभियान है एसआईआर: बृजेन्द्र प्रताप
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को पन्ना नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर स्पेशल समरी रिवीजन अभियान मतदाता सूची को शुद्ध स्वच्छ और विश्वसनीय बनाने का माध्यम है।

Panna News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को पन्ना नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर स्पेशल समरी रिवीजन अभियान मतदाता सूची को शुद्ध स्वच्छ और विश्वसनीय बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एसआईआर को लेकर अनावश्यक भ्रम फैला रहे हैं जबकि यह किसी मतदाता का नाम हटाने का अभियान नहीं है। इसका उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सही-सही दर्ज करना और किसी भी वास्तविक मतदाता को वंचित न होने देना है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करें और असत्य प्रचार करने वालों को तथ्यात्मक जानकारी देकर जवाब दें। भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी एवं एसआईआर के जिला संयोजक आशीष तिवारी ने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतंत्र की पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ 4 दिसंबर तक अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया। विधानसभा संयोजक कमल लालवानी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाताओं की मदद करें और सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र युवा तथा विवाह पश्चात जुड़े नए सदस्य मतदाता सूची में शामिल हो जाएं। उन्होंने कहा कि बाहरी या दोहरा गए नामों पर सतर्क रहना आवश्यक है ताकि मतदाता सूची शुद्ध और पारदर्शी बनी रहे। बैठक में विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक आशीष तिवारी, संयोजक कमल लालवानी, नगरपालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय, उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बॉबी राजा, श्रीमती कविता रैकवार एवं श्रीमती पूनम यादव सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री रवि पाण्डेय ने किया और आभार नगर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने व्यक्त किया।

Created On :   24 Nov 2025 5:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story