Panna News: राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता जबलपुर में, आज रवाना होंगे खिलाडी

राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता जबलपुर में, आज रवाना होंगे खिलाडी
  • राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता जबलपुर में
  • आज रवाना होंगे खिलाडी

Panna News: जिले के पांच प्रतिभाशाली वुशू खिलाडी आज जबलपुर के लिए रवाना होंगे। यह खिलाडी 24वीं राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता 2025 में पन्ना जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे जो जबलपुर में आयोजित हो रही है। जिला वुशू संघ पन्ना एवं फिटनेस ट्रेनिंग एकेडमी पन्ना मार्शल आर्ट क्लासेस से जुडे इन खिलाडियों का चयन 20 अप्रैल 2025 को पन्ना में आयोजित जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया था। चयनित खिलाडियों में सब जूनियर वर्ग से सत्या अहिरवार 27 किग्रा, जूनियर वर्ग से मनीष विश्वकर्मा 48 किग्रा एवं अनिकेत श्रीवास्तव 60 किग्रा तथा सीनियर वर्ग से रीनादेवी लोध 45 किग्रा व पीयूष विश्वकर्मा 56 किग्रा शामिल हैं। जिला वुशू संघ पन्ना के सचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक इरफान खान ने बताया कि सभी खिलाडी बीते कई महीनों से कठिन परिश्रम कर रहे हैं और उनसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।

सब जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता 26 मई से 31 मई 2025 तक तमिलनाडु, सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता 14 जून से 19 जून 2025 तक राजस्थान, जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता ०1 जुलाई से 6 जुलाई 2025 तक हैदराबाद में आयोजित होगी। खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नईम खान संरक्षक, पहलवान सिंह संरक्षक फिटनेस ट्रेनिंग एकेडमी पन्ना, महेन्द्र विश्वकर्मा अध्यक्षए जिला वुशू संघ पन्ना, लॉरेंस एट्स अध्यक्ष जिला जु-जित्सु संघ पन्ना, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष शोतो काई कराते संघ पन्ना, सैफ उल्ला संचालक पन्ना हेल्थ क्लब एवं हर्षिता विश्वकर्मा महिला प्रशिक्षक ने भी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Created On :   1 May 2025 2:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story