- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत...
Panna News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत शुरू हुआ अभियान

- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर
- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत शुरू हुआ अभियान
Panna News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में किया गया। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक संकल्प है जो समाज को सशक्त और समरस बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि नारी केवल व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार की धुरी है। जब महिला स्वस्थ रहती है तो उसका स्नेह, ऊर्जा व देखभाल परिवार और समाज दोनों को समृद्ध बनाती है। इस अभियान का उद्देश्य केवल रोगों की पहचान या उपचार नहीं है बल्कि महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण व मानसिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्षदगण महिला एवं बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्ता, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर संध्या सिंह, बीईई सोनम अवस्थी और सोमवती प्रजापति सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Created On :   18 Sept 2025 12:31 PM IST