- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर खेत...
Panna News: ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर खेत में घुसा, शाहनगर नगर निरीक्षक मनोज यादव ने की मदद

By - Bhaskar Hindi |28 July 2025 12:40 PM IST
- ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर खेत में घुसा
- शाहनगर नगर निरीक्षक मनोज यादव ने की मदद
Panna News: गत दिवस रैपुरा क्षेत्र में एक ट्रेवलर वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड गया। जिससे ट्रेवलर सडक से फिसलकर सीधे खेत में जा घुसा। गनीमत रही कि इस र्दुघटना में कोई बडी जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी जैसे ही थाना प्रभारी शाहनगर मनोज यादव को मिली वह स्वयं तत्काल मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और बिना देरी किए सभी यात्रियों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय वाहन में कई सवारियां थीं। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
Created On :   28 July 2025 12:40 PM IST
Next Story