- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत...
Panna News: सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण

- सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत
- राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण
Panna News: छत्रसाल शासकीय महाविद्यालय में १7 सितंबर से ०2 अक्टूबर २०२५ के मध्य आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 के अंतर्गत आज द्वितीय दिवस वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के विद्यावन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने यह प्रतिज्ञा भी की लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष का रूप देंगे तथा पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाएंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पियूषा शर्मा ने कहा कि पेड़ पौधे केवल हरियाली का प्रतीक नहीं बल्कि जीवन और पर्यावरण संतुलन का आधार है इनकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।
Created On :   19 Sept 2025 2:04 PM IST













