- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा में...
Panna News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा में रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने की गाली-गलौंच

- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा में
- रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने की गाली-गलौंच
Panna News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा में गत रात्रि को 11 बजे चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चैनल गैट को तोडऩे का प्रयास किया गया साथ ही गेट के बाहर से स्वास्थ्य विभाग ने पदस्थ कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस दौरान रात्रि को चौकीदारी कर रहे परम लाल पटेल द्वारा बताया गया रात्रि को 11 बजे चार पहिया वाहन से आये और जोर-जोर से चैनल गेट को चार अज्ञात व्यक्ति भड़भड़ाने लगे। साथ ही स्टाफ को अपशब्द कहने लगे। जिस पर चौकीदार द्वारा ड्यूटी में तैनात स्टाप नर्सिंग ऑफिसर रुपा पटेल को बताया गया साथ ही केन्द्र में उपस्थित सफाई कर्मचारी गेंदा बाई को बताया जिस पर रुपा पटेल द्वारा पुलिस थाना को सूचना दी गई। जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब वह चारोंं अज्ञात वहां से चार पहिया गाड़ी लेकर भाग गए।
जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देते हुए बताई गई। इस घटनाक्रम से स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा बताया गया की हम सभी लोग सामूहिक रिपोर्ट करने गए थे। जिस पर पुलिस द्वारा न ही हमें पावती दी गई और न ही शाम तक पुलिस विभाग से कोई कर्मचारी आया। पुलिस प्रशासन के इस रवैए पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा खेद व्यक्त किया जा रहा है कि जब हम जनता के लिए 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं। हमारे साथ कोई अप्रिय घटना घटित हो जायेगी तो हम किससे अपनी फरियाद सुनाएं। इस घटनाक्रम से स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा प्रशासन से आरोपियों को तलाश कर कारवाई की मांग की है।
इनका कहना है
रात्रि को चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चैनल गेट को तोडऩे के साथ अश्लील गालियां दीं साथ ही धमकियां दे कर चले गए।
परम लाल पटेल
चौकीदार स्वास्थ्य केन्द्र सलेहा
चौकीदार सहित हम सभी काफी दहशत में आ गए। पूरी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस द्वारा न पावती दी गई और न ही अभी तक कोई कार्रवाई की गई।
रुपा पटेल
नर्सिंग आफिसर सलेहा
जब स्वास्थ्य केंद्र में इस तरह की घटनाएं घटित होती हैं तो पुलिस प्रशासन को तत्परता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।
धीरेन्द्र मिश्रा, कांग्रेस नेता
पुलिस द्वारा इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करनी चाहिए थी जिसकी सूचना संगठन को दी जायेगी।
हरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सलेहा
Created On :   7 July 2025 5:32 PM IST