- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शासकीय कन्या महाविद्यालय में जिला...
Panna News: शासकीय कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय योग महिला प्रतियोगिता आयोजित

Panna News: शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना में १७ अक्टूबर को जिला स्तरीय योग महिला प्रतियोगिता का आायोजन किया गया। जिसमें पन्ना जिले के महाविद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छत्रशाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना विजेता रहा। इस प्रतियोगिता में डॉ. नंद कुमार पटेल प्रेक्षक, डॉ. जीतेन्द्र कुमार पाण्डेय, धर्मेन्द्र यादव, डॉ. पूनम सिंह जो कि चयन समिति सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। इस पूरी प्रतियोगिता में खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पन्ना जिले के 06 खिलाडियों का चयन किया गया। जिसमें छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना की 04 छात्रायें एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना की दो छात्राओं का चयन किया गया। समिति द्वारा इस चयन प्रक्रिया को एवं इस जिला स्तरीय योग महिला प्रतियोगिता को सफल बनाया। यह जिला स्तरीय योग महिला प्रतियोगिता श्रीमती नाहिद अख्तर क्रीडा अधिकारी के सानिध्य में पूर्ण हुई।
Created On :   18 Oct 2025 12:42 PM IST