- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में...
Panna News: स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

- स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में
- राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन
Panna News: स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में १४ सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय व स्वामी विवेकानंद आवासीय दिव्यांग संस्थान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनका मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया था इसी ऐतिहासिक निर्णय की स्मृति में प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कविता-पाठ, निबंध लेखन, वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। अंत में सुश्री प्रतिभा वर्मा प्राचार्य ने कहा कि हिंदी भाषा का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं बल्कि हमारे कर्तव्य और गौरव का विषय है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम हिंदी को न केवल राजभाषा बल्कि जनभाषा के रूप में भी सशक्त बनाएँगे।
Created On :   15 Sept 2025 5:13 PM IST