- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती...
Panna News: लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

- भारतीय जनता पार्टी पन्ना द्वारा
- लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
Panna News: भारतीय जनता पार्टी पन्ना द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में पीएम श्री कॉलेज में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकमाता के त्याग, सेवा, सुशासन और लोककल्याण के अद्वितीय आदर्शों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वक्ताओं के माध्यम से जीवंत किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला संयोजक सुशील त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ। पूर्व मंत्री पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतानंद गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे और छत्रशाल महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजेश गौतम ने लोकमाता के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला।
विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा 21 अप्रैल से जिले भर में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने अहिल्याबाई द्वारा मुगलों द्वारा तोड़े गए ज्योतिर्लिंगों के जीर्णोद्धार और सनातन धर्म की रक्षा में उनके योगदान को सराहा। जिला संयोजक सुशील त्रिपाठी ने बताया कि पूरे जिले में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संगोष्ठी में नाट्य प्रस्तुतियों और प्रसंगों के माध्यम से लोकमाता के व्यक्तित्व और कृतित्व की अद्भुत गाथा प्रस्तुत की गई। जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में कमल लालवानी, आशीष तिवारी, शशि राजे परमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Created On :   28 May 2025 4:17 PM IST