Seoni News: नगरीय निकायों में 1.45 लाख मतदाता, नगरीय निकायों की अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

नगरीय निकायों में 1.45 लाख मतदाता, नगरीय निकायों की अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन
नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 के संदर्भ में शुक्रवार को स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। कलेक्ट्रेट में आयोजित उक्त बैठक में जारी कार्यक्रमानुसार जिले के नगरीय निकाय की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया तथा इसकी जानकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।

Seoni News: नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 के संदर्भ में शुक्रवार को स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। कलेक्ट्रेट में आयोजित उक्त बैठक में जारी कार्यक्रमानुसार जिले के नगरीय निकाय की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया तथा इसकी जानकारी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में जिले के पांचों नगरीय निकायों के 84 वार्डों के 201 मतदान केन्द्रों में कुल 1 लाख 45 हजार 72 मतदाता शामिल हैं, जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 71 हजार 598 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 73 हजार 465 एवं 9 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Created On :   22 Nov 2025 3:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story