Seoni News: 2003 की मतदाता सूची से पूर्व विधायक काकोडिय़ा का नाम गायब! पत्रकारवार्ता में बोले-बड़ी लापरवाही, परिवार सहित की थी वोटिंग

2003 की मतदाता सूची से पूर्व विधायक काकोडिय़ा का नाम गायब! पत्रकारवार्ता में बोले-बड़ी लापरवाही, परिवार सहित की थी वोटिंग
प्रदेश सहित जिले में इस समय मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य हो रहा है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची को इसका आधार बनाया गया है। इधर, सामने आया है कि बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा व उनके परिजनों का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से गायब है।

Seoni News: प्रदेश सहित जिले में इस समय मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य हो रहा है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची को इसका आधार बनाया गया है। इधर, सामने आया है कि बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा व उनके परिजनों का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से गायब है। जबकि वर्ष 2003 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रुप में बरघाट विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में शुक्रवार को यह जानकारी खुद कांग्रेस के पूर्व विधायक काकोडिय़ा ने सामने रखी।

वे बोले कि 4 नवंबर को इसकी शिकायत कलेक्टर से करने के बाद भी मतदाता सूची में सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार सहित दोनों भाईयों के परिवार के सभी 12 सदस्यों का नाम भाग क्रमांक 44 ग्राम पिंडरई कला मतदाता सूची में था। 2003 के चुनाव में सभी ने मतदान भी किया था, लेकिन अब मतदाता सूची में नाम ही नहीं है। जिसने चुनाव लड़ा व मतदान भी किया, उसी का नाम मतदाता सूची में न होना बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। इस संबंध में कलेक्टर शीतला पटले से संपर्क किए जाने पर उनका कहना था कि बरघाट एसडीएम को इसकी जांच के लिए कहा गया है। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश मरावी भी मौजूद रहे।

Created On :   22 Nov 2025 3:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story