- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- एक बार फिर सब्जियों के दामों में...
Seoni News: एक बार फिर सब्जियों के दामों में इजाफा, टमाटर हुआ लाल,धनिया 150 के पार
Seoni News: एक बार फिर सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। टमाटर के भाव फिर से बढ़ गए। पूर्व में जहां टमाटर १० से २० रुपए किलो था वो अब फुटकर में ६० रुपए किलो बिक रहा है। इसी प्रकार हरी धनिया १५5 रुपए किलो तक बिक रही है। जबकि ठंड में सब्जियों के भाव आमतौर पर कम हो जाते हैं, लेकिन यहां पर विपरीत परिस्थति है। हालांकि कीमतें कुछ ही सब्जियों में बढ़ी है। लेकिन सब्जियों के दाम बढऩे से गृहणियों के रसोई का बजट बिगड़ा है। फिर भी सब्जियों की मांग में कमी नहीं आई है।
कम आ रही सब्जियां
वर्तमान में मंडी में सब्जियों की आवक कम हो रही है। पालक व मैथी की आवक बढ़ी है, लेकिन उसकी कीमत ४० रुपए, मैथी 50 रूपए किलो है। मटर की आवक शुरु हो गई है जो इस समय २०० रुपए किलो बिक रहा है। फूलगोभी ८०, पत्ता गोभी 40, शिमला मिर्च 60 रूपए, भटे ४०, आलू २५, भिंडी ६०-८० किलो के भाव बिक रहे हैं। ठंड के सीजन की मूली भी 40 रूपए प्रति किलो बिक रही है, जो 4 दिन पहले 60 रुपए किलो थी।
Created On :   22 Nov 2025 3:50 PM IST














