Panna News: श्री जुगल किशोर लोक निर्माण का कार्य गति पकडने को तैयार, नापजोख हुई पूरी, जल्द शुरू होगा कार्य

श्री जुगल किशोर लोक निर्माण का कार्य गति पकडने को तैयार, नापजोख हुई पूरी, जल्द शुरू होगा कार्य
  • श्री जुगल किशोर लोक निर्माण का कार्य गति पकडने को तैयार
  • नापजोख हुई पूरी, जल्द शुरू होगा कार्य

Panna News: शहर में बहुप्रतीक्षित भगवान श्री जुगल किशोर लोक के निर्माण की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढऩे वाली है। आज 31 मई को एसडीएम संजय नागवंशी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति और मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशिकपूर गढ़पाले की उपस्थिति में नगर पालिका की टीम ने निर्माण स्थल पर गहन नापजोख की। इस दौरान नपा के अतिक्रमण प्रभारी उपयंत्री अभिषेक राजपूत, उपयंत्री लोकेंद्र सिंह, मनीष महदेले और राजस्व प्रभारी वीरेंद्र चौरसिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मात्र दो दिन पहले 29 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्री जुगल किशोर लोक का भूमिपूजन किया था। अतिक्रमण प्रभारी अभिषेक राजपूत ने बताया कि आज पंचम सिंह चौराहा से बड़ा बाजार, किशोर जी मंदिर से लवकुश वाटिका और चित्रगुप्त मंदिर से चित्रगुप्त द्वार तक के क्षेत्रों का नापजोख किया गया। उन्होंने भगवान श्री जुगल किशोर लोक निर्माण के बारे में बताया कि पंचम सिंह चौराहा से बड़ा बाजार तक 13 मीटर चौड़ी सडक़ का निर्माण किया जाएगा जबकि किशोर जी मंदिर से लवकुश वाटिका और चित्रगुप्त मंदिर से चित्रगुप्त द्वार तक 9 मीटर चौड़ी सडक़ें बनाई जाएंगी।

इनका कहना है

समय सीमा में कार्य को पूरा किया जाना है ठेकेदार नियुक्त हो चुका है। आज वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी मेंं नाप की गई है। कार्य दिवस में नोटिस देकर जवाब-सवाल किया जाएगा दस्तावेज मांगे जाएंगे उसके बाद समिति के समक्ष रखा जावेगा निर्णय आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

अभिषेक राजपूत उपयंत्री अतिक्रमण प्रभारी नगर पालिका परिषद पन्ना

Created On :   1 Jun 2025 1:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story