- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- किडजी प्ले स्कूल में मनाया गया...
किडजी प्ले स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस
By - Sanjana Namdev |6 Sep 2023 9:05 AM GMT
डिजिटल डेस्क, पन्ना। शहर के किडजी प्ले स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में के.पी. सिंह परमार एवं भगवत प्रसाद मिश्रा सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित रहे। उनके द्वारा सभी बच्चों एवं शिक्षकों के बीच अपने सेवाकाल के अनुभव सांझा किए। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि शिक्षक एक श्रेष्ठ पद होता है। वही श्री मिश्र ने कहा कि शिक्षक कुम्हार की तरह कार्य कर के शिष्य को उत्कृष्ट बना देता है। बच्चों के द्वारा शिक्षक दिवस पर स्वयं शिक्षक का रोल अदा किया गया। वहीं स्कूल प्रबंधन द्वारा अतिथियों के साथ अपने शिक्षकों का सम्मान किया गया।
Created On :   6 Sep 2023 9:05 AM GMT
Next Story