न्याय मंच के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न समस्याओं पर की गई चर्चा

न्याय मंच के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न समस्याओं पर की गई चर्चा

डिजिटल डेस्क, पन्ना। न्याय मंच के तत्वधान में पन्ना के एक स्थानीय गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रुप से कृषकों की आय में वृद्धि एवं किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु म.प्र. में चकबन्दी कराई जाये। वन भूमि एवं राजस्व भूमि की सीमा सुनिश्चित कर वन भूमि में काबिज किसानों को वन भूमि के पट्टे दिलाये जाये। जंगली जानवरों द्वारा पालतू पशुओं को क्षति पहुंचाने पर पालक को निश्चित समय सीमा पर पूरी कीमत दिलाई जाये। जंगली जानवर के हमले से घायल व मृत व्यक्ति को निश्चित समय सीमा में पर्याप्त राशि दिलाई जाये। पन्ना में रोजगार को बढावा देने हेतु हीरा खदानों व पत्थर खदानों को चालू कर विस्तार किया जाये जिससे गरीब मजदूर पलायन न करें जैसी विभिन्न समस्याओं को रखा गया। इसके अलावा बुंदेलखंड राज्य के गठन के संबंध पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न सेवानिवृत्त आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण एवं न्याय मंच के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Created On :   6 Aug 2023 6:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story