यातायात पुलिस ने विद्यालय में आयोजित किया सडक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

यातायात पुलिस ने विद्यालय में आयोजित किया सडक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना सांई कृष्ण एस थोटा के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी सूबेदार ज्योति दुबे द्वारा लगातार शैक्षणिक संस्थानों और आमजनों को यातायात सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उनके द्वारा यातायात पुलिस के साथ सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर सडक सुरक्षा के संबध में जैसे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट बंधाना, वैध ड्राईविंग लाईसेंस लेकर ही वाहन चलाने, सडक में पैदल किस प्रकार चलना है इसके बारे में बताया गया।

इसके अलावा उनके द्वारा वर्तमान में समाज में व्याप्त कुरीतियों, रूढिवादिता एवं पूर्वाग्रह जो महिला सम्मान के खिलाफ एवं उनकी प्रगति में बाधक है उन्हें समाप्त करने हेतु पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभिमन्यु अभियान के बारे में भी बच्चों को बताया गया। इसके अलावा उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध के प्रति सजग रहने जिसमें किसी को भी अपना एटीएम पासवर्ड, ओटीपी सांझा न करने के लिए कहा गया। साथ ही सोशल मीडिया का उपयेाग करते समय किसी अनाज मित्र से मित्रता न करना सहित अन्य बातों को भी गंभीरतापूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में कमलेश सिंह, सत्येन्द्र सिंह व विद्यालय प्राचार्य राजेन्द्र तिवारी एवं विद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Created On :   10 Aug 2023 6:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story