- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पथ विहार पर मुसीबत, रास्ते में गिरा...
Panna News: पथ विहार पर मुसीबत, रास्ते में गिरा पेड बन रहा परेशानी का सबब

- पथ विहार पर मुसीबत, रास्ते में गिरा पेड बन रहा परेशानी का सबब
Panna News: सिविल लाइन स्थित गैस गोदाम के बगल में नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा निर्मित पथ-विहार वॉकिंग ट्रैक इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। लगभग 15 दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण एक विशाल पेड़ गिरकर सीधे पथ-विहार के बीचोंबीच आ गिरा है। जिससे सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पेड़ गिरने के बाद से ही उन्होंने नगर पालिका परिषद को इसकी सूचना दे दी थी लेकिन अभी तक इस विशालकाय पेड़ को सडक़ मार्ग से हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। सुबह की सैर के लिए आने वाले कई लोगों को इस गिरे हुए पेड़ के कारण रास्ता बदलने या उसे पार करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द इस पेड़ को हटवाने की मांग की है ताकि पथ-विहार का उपयोग बिना किसी बाधा के फिर से किया जा सके और नागरिक अपनी सुबह-शाम की सैर का आनंद ले सकें। नगर पालिका की इस लापरवाही से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
मार्ग में साफ-सफाई का अभाव
पथ विहार की नियमित रूप से साफ-सफाई न होने के कारण यहां पर गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। सुबह जाने वाले लोगों को गंदगी होने के कारण परेशानी उठानी पडती है। यहीं इस मार्ग में मृत जानवरों को भी डाल दिया जाता है। जिससे उसके कारण पूरे पथ विहार एवं आसपास के क्षेत्र में र्दुगंध होने के कारण सुबह पहुंचने वाले लोगों को बदबू के कारण घूमने में भी समस्या आ रही है।
इनका कहना है
पेड़ गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई है इसको जल्द से जल्द मार्ग से हटा दिया जाएगा।
हरिओम नामदेव
स्वच्छता उपनिरीक्षक, नगर पालिका परिषद पन्ना
Created On :   21 July 2025 10:23 AM IST