पन्ना: विद्या भारती विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

विद्या भारती विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला, रंगोली एवं मंचीय कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष पवई मोहनी मिश्रा ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद संस्था के छात्र-छात्राओ ने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए आकर्षित रंगोली, चित्र एवं मंच के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान जपं अध्यक्ष मोहनी आनंद मिश्रा, वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश पटेल, एसआई सुयश पाण्डेय, मधु पाण्डेय, संस्था अध्यक्ष पुष्पेंद्र लटोरिया, प्राचार्य रमेश प्रसाद शास्त्री सहित आचार्य एवं छात्र-छात्राए मौजूद रहीं।

Created On :   6 Dec 2023 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story